तीन जनवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 3 जनवरी से भराया जायेगा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 3 जनवरी से भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद 3 जनवरी से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 5 जनवरी तक 600 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >