चार दिनों से लापता युवक का गंगटा जंगल से मिला शव

आठ जून से लापता था सुमन कुमार, कपड़ों से परिजनों ने की शव की शिनाख्त

मुंगेर. गंगटा थाना पुलिस ने गंगटा जंगल से गुरुवार की सुबह एक शव बरामद किया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के शर्मा गांव निवासी दिवाकर मंडल के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई, जो आठ जून से ही घर से लापता था. शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है गंगटा थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगटा जंगल में किसी युवक का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जंगल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने थाना में शर्मा गांव निवासी दिवाकर मंडल को बुलाया. उसने अपने 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया था. दिवाकर मंडल ने कपड़ों से शव की पहचान अपने लापता बेटे सुमन के रूप में की. शव की पहचान होते ही हवेली खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार भी दल-बल के साथ जंगल पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है. क्योंकि शव के पास ही सल्फास नामक एक कीटनाशक दवा मिली है. इसका उपयोग अनाज को कीटाणुओं से बचाने के लिए किया जाता है. वैसे पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर सूचना पर एफएसएल की टीम पहुंची और जांच के लिए कई साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गयी. परिजनों ने बताया सुमन पटना में रहकर मकान में टाइल्स-मार्वल लगाता था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >