अंतर प्रांतीय गिरोह के दो सदस्य 41 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
होली को लेकर शराब का भंडारण कर उसे ऊंची कीमत पर बेचने वाले अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया
By DHIRAJ KUMAR | Updated at :
जमालपुर.
होली को लेकर शराब का भंडारण कर उसे ऊंची कीमत पर बेचने वाले अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इसमें एक सदस्य बिहार का है. जबकि दूसरा सदस्य झारखंड का है. थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छोटी आशिकपुर स्थित रेलवे पुल संख्या 211 के समीप से एक ई-रिक्शा को जांच के लिए रोका. इसकी जांच में दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान झारखंड प्रदेश के धनबाद जिला अंतर्गत चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पंचेत निवासी ददन राम के पुत्र सचिन कुमार व बिहार के समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर थाना अंतर्गत मोहद्दीनगर निवासी संजय राय के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से ओल्ड मोंक ट्रिपल एक्स रम के 375 एमएल की 41 बोतल बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी अंकित कुमार कुछ दिन पूर्व ही शराब तस्करी के मामले में मोकामा थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था. यहां से वह 8 फरवरी को जमानत पर जेल से बाहर निकाला है.