प्रशिक्षण में सिपाहियों के फिजिकल फिटनेस पर विशेष जोर

मुंगेर के न्यू पुलिस लाइन में नौगछिया और शेखपुरा जिले के कुल 198 प्रशिक्षु सिपाही ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं

नौगछिया व शेखपुरा के 198 प्रशिक्षु सिपाहियों को मुंगेर पुलिस लाइन में दिया जा रहा प्रशिक्षण मुंगेर. मुंगेर के न्यू पुलिस लाइन में नौगछिया और शेखपुरा जिले के कुल 198 प्रशिक्षु सिपाही ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं. यहां इन प्रशिक्षु सिपाहियों को फिजिकल फिटनेस, फायरिंग, हथियारों की ट्रेनिंग सहित कानुनी जानकारी, प्रोसिजर, कोर्ट से संबंधित जानकारी सहित तकनीक और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस लाइन में जुलाई 2025 में नियुक्त नौगछिया और शेखपुरा जिले के कुल 198 प्रशिक्षु सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. जो मई 2026 तक चलेगी. उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षुओं को ए, बी और सी कंपनी में बांटा गया है. सभी कंपनी के लिए अनुदेशक दिये गये हैं. जिनके द्वारा आउटडोर ट्रेनिंग के साथ इंडोर कक्षाओं का संचालन कर पुलिस के सभी कार्यों व तकनीक की जानकारी दी जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार निर्धारित अनुपात में ट्रेनर उपलब्ध कराया गया है और इन प्रशिक्षुओं के फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है. जिसमें क्रास कंट्री दौड, ऑब्सटेटिंग कोर्स, फायरिंग प्रैक्ट्रिस, हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अतिरिक्त इन प्रशिक्षुओं को टेक्निकल टैक्टीस की जानकारी भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि इंडोर क्लासेस द्वारा इन प्रशिक्षुओं को कई विषयों की ट्रेनिंग दी जा रही है. जिसमें कानूनी प्रक्रिया, प्रोसिजर, न्यायालय से संबंधित जानकारी , तकनीक व कंप्यूटर की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षुओं की आधी ट्रेनिंग हो चुकी है. मई तक ट्रेनिंग पूर्ण हो जायेगी. जिसके बाद सभी अपने-अपने संबंधित जिले में चले जायेंगे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुंगेर के प्रशिक्षु सिपाहियों को विसैप और भागलपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मुंगेर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >