टेलीमेडिसिन रैंकिंग में मुंगेर फिर पिछड़ा, 18,860 ऑनलाइन परामर्श के बावजूद राज्य में मिला 17वां स्थान

Telemedicine Ranking : मुंगेर जिले ने जुलाई में 18,860 टेलीकंसल्टेशन दर्ज किए, फिर भी राज्य रैंकिंग में 17वें स्थान पर रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि सक्रियता बढ़ाने और जागरूकता फैलाने से ही जिले का प्रदर्शन सुधरेगा.

Telemedicine Ranking : स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 1 से 31 जुलाई 2026 की रैंकिंग के अनुसार मुंगेर जिले में कुल 18,860 टेलीकंसल्टेशन दर्ज किए गए. इसके बावजूद जिला 17वें स्थान पर ही सिमट गया. यह स्थिति बताती है कि जिले में टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है.

टेलीमेडिसिन से गांवों तक पहुंच रही विशेषज्ञों की सलाह

टेलीमेडिसिन ऐसी व्यवस्था है, जिसमें मरीजों को वीडियो कॉल या अन्य ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिलता है. इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े अस्पतालों तक जाने की जरूरत कम पड़ती है और समय पर उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध हो जाती है. राज्य सरकार लगातार इस डिजिटल स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने पर जोर दे रही है.

औरंगाबाद, पटना और पूर्णिया रहे सबसे आगे

स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग के अनुसार जुलाई माह में औरंगाबाद 48,438 टेलीकंसल्टेशन के साथ पहले, पटना 48,224 के साथ दूसरे तथा पूर्णिया 42,729 टेलीकंसल्टेशन के साथ तीसरे स्थान पर रहा. मुंगेर से आगे राज्य के 16 जिले रहे, जिससे जिले के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं.

शीर्ष-10 में जगह बनाने के लिए बढ़ानी होगी सक्रियता

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मुंगेर को आगामी महीनों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर टेलीकंसल्टेशन की संख्या बढ़ानी होगी. इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी और आम लोगों के बीच डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. तभी जिला भविष्य में राज्य की शीर्ष-10 रैंकिंग में अपनी जगह बना सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >