15 से स्नातक सेमेस्टर-2 में लें नामांकन

नामांकन के बाद सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाई करना अनिवार्य

मुंगेर. एमयू सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से आरंभ करेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. इसके अनुसार 15 से 17 अप्रैल के बीच विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए सेमेस्टर-2 में नामांकन ले सकते हैं. जबकि नामांकन के बाद सभी वर्ग की छात्राओं एवं एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाई करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.

14 तक भरें पीजी सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित व सत्र 2024-26, सत्र- 2023-25 बैकलॉग विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 13 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. वहीं 14 अप्रैल को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, सभी छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शुल्क भरेंगे. वहीं जिन छात्र-छात्राओं ने पूर्व में परीक्षा फॉर्म भर लिया है. वे अपना फोटो एवं हस्ताक्षर पुनः अपलोड करेंगे. इसके साथ ही वर्तमान में जो छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र भरेंगे, वे भी फोटो एवं हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >