एनएसएस के विशेष कैंप में पर्यावरण संरक्षण पर छात्र-छात्राओं का किया गया ज्ञानवर्धन

जेएमएस कालेज के एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को कालेज में सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया.

मुंगेर. जेएमएस कालेज के एनएसएस इकाई की ओर से बुधवार को कालेज में सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो सत्यादित्य सिंह ने की. इस शिविर का थीम पर्यावरण संरक्षण था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमयू के डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष सह एनएसएस पीओ मु तबारक अंसारी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्शनशास्त्र के शिक्षक प्रो रंजन कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर छात्रों का ज्ञानवर्धन किया. हिंदी पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो हरिश्चंद्र शाही ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदूषण में से एक प्रदूषण मानसिक प्रदूषण भी है, जिसको दूर करना अति आवश्यक है. प्रभारी प्राचार्य प्रो सत्यादित्य सिंह ने विद्यार्थियों से घर से लेकर कालेज प्रांगण तक स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. मुख्य अतिथि ने सभी के साथ मूलभूत जानकारी साझा की. मौके पर डा. सुधा कुमारी, मधुलिका कुमारी, अतनु कुमार पाल तथा 50 एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >