आंधी-तूफान का कहर, कई घरों के टीन शेड व गोहाल क्षतिग्रस्त

आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंच गया. मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई,

मुंगेर

टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दोपहर करीब 2 बजे तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने कई गांवों में नुकसान पहुंचाया. तेज हवा के झोंकों से कई घरों के टीन शेड उड़ गए, जबकि गोहाल एवं पशु शेड के छप्पर क्षतिग्रस्त हो गए. जानकारी के अनुसार भुना पंचायत के जगतपुर गांव में दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक निजी विद्यालय का टीन शेड आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं पप्पू सिंह के पशु शेड सहित श्री मंडल, सुपारी मंडल, ललन मांझी एवं घोलटू मंडल के गोहालों के छप्पर भी तेज हवा के कारण उड़ गए, जिससे संबंधित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचा

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति को नुकसान पहुंच गया. मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद के बीच आई आंधी ने नई समस्याएं खड़ी कर दीं. बिजली आपूर्ति ठप रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से क्षति का सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >