मुंगेर. मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गश्ती के दौरान चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टेटियाबंबर क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में जा रहे एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली तो जांच के दौरान ई-रिक्शा पर लोहे के ग्रिल, हार्वेस्ट इंजन समेत लोहे की अन्य सामग्री बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान ई-रिक्शा चालक संग्रामपुर के चंदनिया निवासी पिंटू कुमार और बेलहर थाना क्षेत्र के बछौर निवासी सज्जन मिश्रा ने अलग-अलग स्थानों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की. दोनों ने यह भी बताया कि चोरी का सामान खड़गपुर स्थित एक कबाड़ी को बेचा जाना था. सूचना के आधार पर पुलिस ने खड़गपुर के नंदलाल बसु चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी की, जहां से चोरी का सामान बरामद किया गया. इस दौरान दुकानदार संतोष कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि ई-रिक्शा समेत सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है तथा तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ई-रिक्शा पर लदा चोरी का सामान बरामद, तीन चोर गिरफ्तार
मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गश्ती के दौरान चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया.
