क्राइम मिटिंग में एसपी ने कानून व्यवस्था व आगामी सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यायालय में पोस्टमार्टम और जख्म प्रतिवेदन के साथ ही समय पर कांड दैनिकी न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

मुंगेर पुलिस केंद्र स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित क्राइम मिटिंग में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जहां जिले की कानून व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की. साथ ही आगामी सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर तारापुर एसडीपीओ आईपीएस संकेत कुमार सहित जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे. एसपी ने जनवरी महीने में प्रतिवेदित कांडों की थानावार समीक्षा करते हुए अपराधियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया. जबकि न्यायालय से निर्गत वारंट, इश्तेहार, कुर्की का तामिला और समय पर न्यायालय में पोस्टमार्टम और जख्म प्रतिवेदन के साथ ही समय पर कांड दैनिकी न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि न्यायालय में समय पर आरोप पत्र और अंतिम प्रपत्र समर्पित करने में कोई कोताही नहीं बरते. उन्होंने न्यायालय में गवाहों को समय पर उपस्थापन कराने के लिए थानाध्यक्ष से कहा. उन्होंने कहा कि लोक शिकायत मामलों से संबंध���त परिवाद पत्रों के निष्पादन में तेजी लाये और एससी- एसटी एवं शीर्ष प्रतिवेदित कांडों का 60 दिनों के अंदर निष्पादन करे. उन्होंने कहा कि जिले के कई हिस्सों में इन दिनों बैंक से रूपया लेकर निकलने वाले उपभोक्ताओं के साथ छिनतई की घटना हुई. इसलिए नियमित बैंक के आस-पास सघन चेकिंग की कार्रवाई करें. उन्होंने आगामी महाशिवरात्री को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में काम करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >