एसपी ने सफियासराय थाना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना के विभिन्न पंजी, अभिलेखों का अवलोकन किया और थानाध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को सफियासराय थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जहां लंबित कांडों की समीक्षा की, वहीं हाल के दिनों में घटित घटनाओं के बारे में पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी ने पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न पंजी, अभिलेखों का अवलोकन किया और थानाध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने थाना के सीसीटीएनएस कार्यो का अवलोकन किया. एफआईआर, थाना दैनिकी आदि की रियल टाइम इंट्री की कार्रवाई का अवलोकन किया. महिला हेल्प डेस्क का 24 घंटे क्रियान्वयन की कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये. एसपी ने आगंतुक पंजी का अवलोकन किया तथा सभी आवेदन की पावती रसीद दिये जाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश की समीक्षा की. उन्होंने थाना के लंबित कांडों का अनुसंधानकर्तावार समीक्षा किया और थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और निष्पादन के बिंदु पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पुलिस का खौप अपराधियों और गलत गतिविधियों में संलिप्त लोगों में रहना चाहिए. पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >