अघोषित आपातकाल के विरुद्ध आम आदमी जन आंदोलन को रहे तैयार : सपा

अघोषित आपातकाल के विरुद्ध आम आदमी जन आंदोलन को रहे तैयार : सपा

मुंगेर . सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को मुंगेर व जमालपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसका उद्देश्य संगठन की मजबूती, बढ़ती महंगाई व जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, प्रशासनिक जुल्म, डीसीएलआर व अंचल पदाधिकारी द्वारा गरीबों की हकमारी के खिलाफ सरकार के जनविरोधी नितियों के विरुद्ध जन आंदोलन खड़ा करने करना था. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब आवाम गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में नहीं, अडानी ऑफ इंडिया में जी रहे हैं. जहां आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक जुल्म के शिकार है और चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, चंद पूंजीपति घरानों की कठपुतली बन आम जन का शोषण कर रही हैं. जिसके मुखालफत के लिए किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं तैयार रहे. समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री खूब विकास की दुहाई दे रहे हैं. लेकिन अपने गृह जिला मुंगेर के डीसीएलआर से लेकर जिले के सभी सीओ के लुट संस्कृति पर नकेल कसने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं और डीसीएलआर व सीओ गरीबों की हकमारी करने के लिए अपने कार्यालय में दुकान चला रहे हैं. सपा इस लुट खसोट को लेकर बडे आंदोलन की तैयारी में है. मौके पर मिडिया प्रभारी मनोज क्रांति, नीरज यादव, ईश्वर मंडल, कालेश्वर महतो, लक्ष्मण मंडल, बाल्मीकि सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >