यातायात पुलिस का कारनामा : नंबर किसी और का, जुर्माना किसी और पर कर दिया अधिरोपित

मोटर साइकिल का फिटनेस नहीं बना. जबकि न तो उसके मोबाइल पर कभी जुर्माने से संबंधित मैसेज आया

प्रदूषण बनाने गये तो बाइक धारक को चला पता तो हो गये परेशान मुंगेर यातायात पुलिस का कारनाम इन दिनों काफी चर्चा में है. क्योंकि जिस बाइक के नंबर प्लेट का फोटो खींचा उस रजिस्ट्रेशन नंबर पर नहीं, बल्कि दूसरे के मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर पर जुर्माना अधिरोपित कर दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब मोटर साइकिल का प्रदूषण बनाने के लिए अधिकृत फिटनेश सेंटर पर गया. जिसके बाद बाइक मालिक काफी परेशान है. बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के निर्दोष काली मंदिर कासिम बाजार निवासी मनीष कुमार अपने ग्लेमर मोटर साइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर08जे-7034 को लेकर राज फिटनेस सेंटर सफियाबाद गया. जब वाहन का प्रदूषण बनाने की कार्रवाई शुरू हुई तो उस बाइक पर जुर्माना की राशि लंबित रहने की बात सामने आई. जिसके कारण उनके मोटर साइकिल का फिटनेस नहीं बना. जबकि न तो उसके मोबाइल पर कभी जुर्माने से संबंधित मैसेज आया और न ही वह कभी भी पकड़ा गया. यातायात व परिवहन विभाग का चक्कर लगाने के बाद उसने ऑन लाइन माध्यम से अपने बाइक पर अधिरोपित जुर्माना से संबंधित कागजात निकाला. जिसमें पता चला कि यातायात पुलिस ने जिस बाइक के नंबर प्लेट पर अंकित रजिस्ट्रेशन का फोटो खींच कर जुर्माना अधिरोपित करना था उस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर08जे-7033 है. लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर08जे-7034 पर जुर्माना अधिरोपित कर दिया. जिसके कारण वह तनाव में आ गया. उसने अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया. लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी. मनीष ने बताया कि उसका प्रदूषण नहीं बन पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >