महाआरती के 16 वें वार्षिकोत्सव पर प्राचीन काली मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक समारोह का शुभारंभ हवेली खड़गपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर प्राचीन काली मंदिर में महाआरती के 16वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक समारोह का शुभारंभ हुआ. प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ बीडी सिंह, जेएनवी के प्राचार्य अरुण कुमार, गोपालनी सभा के सचिव योगेश्वर गोस्वामी, वार्ड पार्षद सरिता केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का आगाज किया. पंडित मायानंद मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच समारोह के पहले दिन स्थानीय गणेश कीर्तन मंडली के कलाकार रामलोचन पासवान, घनश्याम मंडल, राकेश कुमार, किशोरी मांझी, रमाकांत कुमार, सन्नी झा द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई. वहीं श्याम संगीत विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पाठक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भी भजन की प्रस्तुति कर समारोह को यादगार बना दिया. वहीं दोपहर बाद श्री राम कथा में कथावाचिका विष्णु प्रिया ने जगत जननी जगदम्बा के जन्म के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर संकट आता हे तो शक्ति और ब्रह्म जरूर अवतार लेते हैं. बिना शक्ति (मां) का ब्रह्म यानी भगवान भी कुछ नहीं कर सकते. इसलिए माता का संसार में होना बहुत जरूरी है. मौके पर संयोजक मनोज कुमार रघु, उपाध्यक्ष कैलाश केशरी, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश कुमार, टिंकू कुमार, विनोद ठाकुर, विनोद केशरी आदि सहित अनेकों धर्मानुरागी मौजूद थे. समारोह के दूसरे दिन सोमवार को भजन गायक पंडित सुनील मिश्रा और अलका मिश्रा की द्वारा भजन पेश किया जायेगा. जबकि संध्या में माता की महाआरती की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
