बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव में पलटा ई-रिक्शा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

संग्रामपुर नगर पंचायत में लगातार बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. मुख्य बाजार और सड़कों पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. एक ई-रिक्शा पानी से भरे गड्ढे में पलट गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

Waterlogging: मुंगेर जिले के संग्रामपुर नगर पंचायत में लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है. मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है. गुरुवार को संग्रामपुर मुख्य बाजार में पानी से भरे गड्ढे में एक ई-रिक्शा का पहिया फंसने से वाहन पलट गया. हालांकि कोई यात्री सवार नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया.

जलजमाव में फंसा ई-रिक्शा, टला बड़ा हादसा

गुरुवार को संग्रामपुर मुख्य बाजार से गुजर रहा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे में फंस गया. इससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया. घटना के समय ई-रिक्शा में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. हालांकि वाहन को क्षति पहुंची. स्थानीय लोगों ने मिलकर ई-रिक्शा को सड़क से हटाया.

बारिश के बाद सड़कों पर बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मुख्य बाजार समेत विभिन्न सड़कों पर पानी जमा है. जलजमाव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे पैदल चलने वालों, बाइक सवारों और ई-रिक्शा चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

हर वर्ष दोहराई जाती है समस्या

दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में बाजार की सड़कें तालाब जैसी हो जाती हैं. जलभराव के कारण व्यापार भी प्रभावित होता है और लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

स्थायी समाधान की उठी मांग

Waterlogging: स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने तथा बरसात के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >