नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल कप पर संग्रामपुर का कब्जा, बढौना तीन विकेट से पराजित

प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित नवगाई पैक्स गोदाम के समीप आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया

संग्रामपुर. प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित नवगाई पैक्स गोदाम के समीप आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया. इस मुकाबले में संग्रामपुर की टीम ने बढ़ौना को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल कप पर कब्जा जमाया. जबकि बेहतरी बल्लेबाजी के लिए राज राठौर को मैन ऑफ द मैच एवं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विक्की को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब दिया गया. बढ़ौना टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी संग्रामपुर की टीम ने 7.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम की ओर से राज राठौर ने 18 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं बढ़ौना के आनंद ने 2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 5 विकेट झटके. पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विक्की को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. विजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष सत्यानंद सिंह और सरपंच विनय सिंह ने ट्रॉफी और पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जबकि उपविजेता टीम को 3 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किया. रंग-बिरंगी रोशनी के बीच खेले गए मैच में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. जिसमें तिलकपुर, भजौर, बंशीपुर, कुण्डी समेत कई टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >