सदर अस्पताल मुंगेर में आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Munger OPD Roster : सदर अस्पताल मुंगेर में बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी. मरीज इलाज के लिए घर से निकलने से पहले यहां देख सकते हैं डॉक्टरों की ड्यूटी.

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger OPD Roster : मुंगेर सदर अस्पताल प्रशासन ने बुधवार के लिए ओपीडी एवं विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल में विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. अधिकांश ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी, जबकि चयनित विभागों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

फिजिशियन ओपीडी

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बीएन सिंह मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. प्रमिला कुमारी ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी.

हड्डी रोग विभाग

ऑर्थोपेडिक विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निरंजन मरीजों का इलाज करेंगे. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी हड्डी रोग संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

नेत्र विभाग

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किष्टो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी नेत्र ओपीडी संचालित होगी.

दंत विभाग

दंत रोग विभाग में डॉ. पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार देंगी. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी दंत सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

महिला रोग विभाग

Munger OPD Roster : स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को सेवा देंगी.

पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मुकेश की ड्यूटी रहेगी.

इमरजेंसी एवं आईसीयू सेवा

इमरजेंसी और आईसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन मरीजों की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगे.

प्रसव केंद्र एवं वार्ड राउंड

प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निधि की ड्यूटी रहेगी. वहीं वार्ड राउंड की जिम्मेदारी इसी अवधि में डॉ. रूपेश निभाएंगे.

ALSO READ : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >