मुंगेर सदर अस्पताल: ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, जानें अपने डॉक्टर का समय

मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आज विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी सूची जारी की गई है. इसमें फिजिशियन, महिला रोग और हड्डी रोग सहित विभिन्न विभागों में सुबह 9 बजे से परामर्श उपलब्ध रहेगा, जबकि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे बहाल रहेंगी.

मुंगेर. सदर अस्पताल मुंगेर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए आज की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) तालिका जारी कर दी गई है. मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की है. सुबह की पाली 9 बजे से शुरू होगी, वहीं शाम की पाली में भी विशेष परामर्श की व्यवस्था की गई है.

प्रमुख विभागों के चिकित्सकों की सूची

मरीज अपनी बीमारी के अनुसार संबंधित विभाग में जाकर इलाज करा सकते हैं. अस्पताल में फिजिशियन से लेकर हड्डी और नेत्र रोग विशेषज्ञ तक अपनी सेवाएं देंगे.

सदर अस्पताल ओपीडी रोस्टर:

विभागचिकित्सक का नामसमय
फिजिशियनडॉ. हेमंत कपूरसुबह 9:00 से अपराह्न 2:00
फिजिशियनडॉ. शशिधरशाम 4:00 से शाम 6:00
फिजिशियनडॉ. प्रमिला कुमारीओपीडी समय अनुसार
हड्डी रोगडॉ. रॉबिनसुबह 9:00 से 2:00 / शाम 4:00 से 6:00
नेत्र रोगडॉ. रईससुबह 9:00 से 2:00 / शाम 4:00 से 6:00
दंत रोगडॉ. पुतुल कुमारीसुबह 9:00 से अपराह्न 2:00
दंत रोगडॉ. रौनकशाम 4:00 से शाम 6:00
महिला रोगडॉ. गुलनाजसुबह 9:00 से 2:00 / शाम 4:00 से 6:00

इमरजेंसी और विशेष वार्ड की व्यवस्था

आकस्मिक सेवाओं और बच्चों की विशेष देखभाल के लिए एसएनसीयू (SNCU) व पीकू (PICU) वार्ड में भी डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.

  • पीकू वार्ड व एसएनसीयू: डॉ. रौशन (सुबह 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक)
  • इमरजेंसी व आईसीयू: डॉ. अनुराग (सुबह 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक)
  • प्रसव केंद्र: डॉ. स्मृति (सुबह 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक)
  • वार्ड राउंड: डॉ. असीम (सुबह 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >