पुलिस की पहल पर रामपुर रेलवे कॉलोनी के रास्ते की हो रही घेराबंदी

पुलिस ने मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल से मिलकर रेलवे कॉलोनी के अनधिकृत रास्ते की घेराबंदी शनिवार से आरंभ कर दिया है.

जमालपुर. जमालपुर के विभिन्न रेलवे कॉलोनी में अपराध की घटना को देखते हुए जमालपुर थाना पुलिस ने मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल से मिलकर रेलवे कॉलोनी के अनधिकृत रास्ते की घेराबंदी शनिवार से आरंभ कर दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया शांति व्यवस्था बनाए रखने में रेलवे कॉलोनी की घेराबंदी आवश्यक है. इसे लेकर पुलिस ने संबंधित रेल अधिकारी से कई बार संपर्क स्थापित किया, परंतु कोई नतीजा नहीं निकला. होली के दिन दो समुदाय के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ऐसे में मुख्य कारखाना प्रबंधक से इसे लेकर बात की गयी और उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अनाधिकृत रास्ते को तत्काल घेराबंदी कर बंद करने की अपील की गयी. मुख्य कारखाना प्रबंधक ने अधिकारियों को उक्त रास्ता की घेराबंदी करने का निर्देश दिया. जिसका कार्य आरंभ कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बार आपराधिक घटनाओं का तार रेलवे कॉलोनी से जुड़ा मिलता है, जिससे न केवल विधि व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी कम होती है. इसे लेकर कॉलोनी के अनाधिकृत रास्ते की घेराबंदी करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >