बिहार: मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने हाथ-पांव बांधकर मौत के घाट उतारा

बिहार के मुंगेर में एक सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या कर दी गयी. लूटपाट के बाद अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया.

मुंगेर जिले के असरगंज थाना अंतर्गत रहमतपुर बासा गांव में बीती रात अपराधियों ने एक सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने शिक्षिका के घर में लूटपाट की और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षिका के शव को बरामद किया. मामले की छानबीन की जा रही है.

घर में लूटपाट के बाद शिक्षिका की हत्या

मंजू कुमारी को उसके घर में ही हाथ पैर बांधकर मार डाला और घर में लूटपाट मचाया. घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले की जांच की जा रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला..

बताया जाता है कि रहमतपुर गांव निवासी स्वर्गीय मृत्युंजय उपाध्याय की पत्नी मंजू देवी अपने घर में अकेले ही रहती थी. उसके दो पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं. गुरुवार की देर रात अपराधियों ने घर में प्रवेश कर मंजू देवी की हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी और घर में लूटपाट किया. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब आस-पास के लोगों को हुई तो मामले की सूचना असरगंज थाना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है.

क्या कहती है पुलिस..

पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने घर में लूटपाट भी मचाई है पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है. बताया जाता है कि सेवानिवृत शिक्षिका के पति मृत्युंजय उपाध्याय की भी पूर्व में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी कुमारी सहित असरगंज थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >