निगम की योजनाओं में गुणवत्ता हो रही तार-तार, एक माह में ही ध्वस्त हो रही 19.72 लाख से बनी सड़क

निगम ने इस पीसीसी सड़क निर्माण पर 19 लाख 72 हजार 300 रूपया खर्च किया.

मुंगेर

मुंगेर नगर निगम के विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है और कार्यों की गुणवत्ता तार-तार हो रही है. शहर में करोड़ों रुपये से विभिन्न क्षेत्राें में पीसीसी सड़क व नाले का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन कार्य इतने निम्न स्तर के हो रहे कि एक माह में ही उसकी हालत खराब हो रही है. इसका जीता-जागता उदाहरण है वार्ड नंबर-33 के बेटवन बाजार बड़ी संगत तीनबटिया से बेटवन बाजार दुर्गा स्थान मिडिल स्कूल तक बनी पीसीसी सड़क. जो निर्माण के एक पखवारे में ही ध्वस्त होने लगा है. साथ ही सड़क पर गिट्टी उभर आया है. जो निगम के विकास योजनाओं में गुणवत्ता की पोल खोल रही है.

एक ओर मुंगेर नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त कुमार अभिषेक शहर में घुम-घुम कर विकास कार्य में गुणवत्ता का अवलोकन कर रहे हैं और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने का दावा कर रहे वहीं दुसरी ओर निर्माण कार्यों में जमकर अनियमिता बरती जा रही है. निगम की ओर से छठा मद के विकास निधि से वार्ड नंबर -33 में बेटवन बाजार बड़ी संगत तीनबटिया से बेटवन बाजार दुर्गा स्थान मिडिल स्कूल तक पीसीसी सड़क का निर्माण मार्च के अंतिम सप्ताह में कराया गया. निगम ने इस पीसीसी सड़क निर्माण पर 19 लाख 72 हजार 300 रूपया खर्च किया. जिसके उद्घाटन शिलापट पर महापौर कुमकुम देवी और वार्ड पार्षद इशरत परवीन का नाम अंकित है. इसके निर्माण में बरती गई अनियमितता के कारण सड़क टूटने लगी है. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश में ही सड़क टूटने लगी और गढ्ढा हो गया है.

मुहल्ले वालों ने कहा संवेदक पर हो कार्रवाई

इस सड़क मार्ग में आवासित मुहल्ले के लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण दो दशक से नहीं हुआ था. जिसके कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी थी. सिवरेज व पेयजलापूर्ति के पाइप लाइन कार्य को लेकर बची-खुची सड़क भी विलीन हो गयी थी. मुहल्लेवालों की मांग पर नगर निगम प्रशासन ने पीसीसी सड़क तो बनवा दिया. लेकिन उसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी. यही कारण है कि एक माह में ही सड़क टुटने लगी है. एक बारिश भी यह सड़क नहीं झेल पायेगी. मुहल्लेवालों ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

—————————————————–

बॉक्स

——————————————————

ससमय गुणवत्तायुक्त संपन्न करायें निर्माण कार्य: नगर आयुक्त

फोटो संख्या -फोटो कैप्शन – 11. नाला निर्माण का अवलोकन करते नगर आयुक्त

प्रतिनिधि, मुंगेर ———————-

नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने कहा कि शहरी विकास को लेकर नगर निगम कृतसंकल्पित है और दर्जनों विकास योजनाएं संचालित की जा रही है. विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा. योजनाओं में खामियां मिलने पर संवेदक को सीधे ब्लैक लिस्टेट करते हुए राशि भुगतान पर रोक लगा दिया जायेगा. वे गुरुवार को शहर में संचालित निर्माण कार्यों का मुआयना कर रहे थे.

प्रभारी नगर आयुक्त ने गुरूवार को सहायक अभियंता के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. वे वार्ड नंबर-3 में यूपी वर्मा कॉलेज के समीप एवं वार्ड नंबर-11 में टेक्निकल स्कूल के समीप चल रहे बड़े नाले के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही संवेदक को बरसात से पहले निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. जबकि वार्ड नंबर 17 में समर्पण अस्पताल के सामने बन रहे पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने निर्माण के लिए संवेदक द्वारा गिराये गये गिट्टी, बालू से हो रही परेशानी से नगर आयुक्त को अवगत कराया. जिस पर नगर आयुक्त ने रविवार तक ढलाई का काम पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने वार्ड नंबर-37 में चल रहे छोटे नाले के निर्माण कार्य सहित आधे दर्जन से अधिक निर्माण स्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लिया और समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >