मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Munger News : मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 28 अप्रैल से स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की परीक्षा ली जानी थी. परंतु 27 अप्रैल की शाम में परीक्षा स्थगित करने के विरोध में जमालपुर कॉलेज जमालपुर में आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व करते हुए राज चौधरी ने कहा कि शैक्षणिक स्तर सुधारने को लेकर कुलपति द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. यही कारण है की परीक्षा समय पर नहीं हो रही है, ना तो परिणाम समय पर आता है. सत्र छह महीने विलंब से चल रही है. जिसके कारण लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है. उन्होंने कहा की परीक्षा रद्द होने का मुख्य कारण यह था कि परीक्षार्थियों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया. सुभाष मंडल ने कहा कि यूजीसी के गाइडलाइन के तहत परीक्षार्थियों को 15 दिन पूर्व एडमिट कार्ड मिल जाना चाहिए था, लेकिन आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन इस गाइडलाइन को पूरी नहीं कर पाया है. परीक्षा के मात्र एक दिन पहले एडमिट कार्ड बांटने का दावा करने वाला मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन उसमें भी सफल रहा. इस पूरे मामले के पीछे सबसे बड़ा कारण विश्वविद्यालय में बार-बार एजेंसी बदलना है जो भी कुलपति आते हैं शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देते हैं, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है. इस मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.
Munger News : स्नातकोत्तर की परीक्षा को मात्र 12 घंटे पहले स्थगित करने का विरोध
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 28 अप्रैल से स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की परीक्षा ली जानी थी.

Munger News : स्नातकोत्तर की परीक्षा को मात्र 12 घंटे पहले स्थगित करने का विरोध