नौ जून को जिले में पीएमएसएमए के 10 साल पूरा होने पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया था विशेष शिविर
मुंगेर. जिले में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के 10 साल पूरा होने पर नौ जून को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. इसके तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों के प्रसव पूर्व जांच की गयी थी, जिसमें कुल 3,924 गर्भवतियों में 504 गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पायी गयी है.सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के 10 साल पूरा होने पर विभागीय निर्देशानुसार विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. हालांकि पीएमएसएमए कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, लेकिन नौ जून को इसके लिये विशेष ड्राइव चलाया गया, ताकि जिले में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जा सके. साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवतियों की पहचान करते हुये उनके प्रसव तक विशेष देखभाल उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने बताया कि नौ जून को आयोजित विशेष शिविर में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 3,924 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच की गयी, जिसमें 504 गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पायी गयी है. जिसके पूरे प्रसव के दौरान उनके स्वास्थ्य पर विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व आशा को दिया गया है.
प्रखंडवार पीएमएसएमए में मिली एचआरपी की गर्भवती
प्रखंड कुल जांच की गयी गर्भवती एचआरपी
सीएचसी असरगंज 122 22सीएचसी बरियारपुर 283 65
सीएचसी धरहरा 568 90सीएचसी, खड़गपुर 399 9
पीएचसी, जमालपुर 454 90पीएचसी, सदर प्रखंड 542 48
सीएचसी, संग्रामपुर 286 56एसडीएच, तारापुर 353 24
सीएचसी, टेटियाबंबर 699 76शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 136 21
सदर अस्पताल, मुंगेर 82 3