मुंगेर विश्वविद्यालय : स्नातक सेमेस्टर 3 और 5 की प्रायोगिक परीक्षा शुरू, 16 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

Munger University : मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2024-28 (सेमेस्टर 3) और 2023-27 (सेमेस्टर 5) के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर दिया है. ये परीक्षाएं 10 से 16 जुलाई तक 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी.

Munger University : मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर 3 तथा सत्र 2023-27 के स्नातक सेमेस्टर 5 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा शुक्रवार, 10 जुलाई से शुरू हो गयी है.

10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं. सभी केंद्रों पर 10 जुलाई से 16 जुलाई तक विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा मान्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों सत्रों के विद्यार्थी अपनी लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

केंद्राधीक्षकों की भी हुई प्रतिनियुक्ति

प्रायोगिक परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है. विश्वविद्यालय ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >