बेलदौर. बिहार में जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर शुभारंभ की गई सहयोग शिविर के पहले दिन बेलदौर के तेलिहार एवं बेला नोवाद में लोगों की समस्याएं सुन त्वरित कारवाई की गई. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक बेला नोबाद एवं तेलिहार पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित कर आमलोगों की समस्याएं सुनी गईं. तेलिहार में एडीएम आरती कुमारी, बीडीओ सतीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में राष्टगान से सहयोग शिविर का शुभारंभ किए. जबकि बेला नोवाद में मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा की अध्यक्षता में विधायक पन्ना लाल सिह पटेल , एडीएम आरती कुमारी ,डीएसपी मुकेश कुमार मिश्र, डीसीएलआर राजकुमार, सीओ अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, बीपीएम मुकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार, कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार रंजन, सहकारिता पदाधिकारी रूपेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद पासवान ने सहयोग शिविर का शुभारंभ कराया। जबकि कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार केके कुणाल ने किया. डीसीएलआर राजकुमार ने बताया कि जितने भी विभाग का आवेदन मिला है, जिसमें जमीनी विवाद को लेकर दिये गये आवेदन की स्थलीय जांच अंचलाधिकारी करेंगे एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा. मौके पर एसआई रामजीवन सिंह, पीएसआई कुंदन कुमार पंडित समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
सहयोग शिविर के पहले दिन तेलिहार एवं बेला नोवाद में सुनी गई लोगों की समस्या, हुई त्वरित कारवाई
तेलिहार में एडीएम आरती कुमारी, बीडीओ सतीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में राष्टगान से सहयोग शिविर का शुभारंभ किए.
