तीन लोकल पैसेंजर ट्रेन के कैंसिल रहने से रेलयात्रियों को हुई परेशानी

तीन लोकल पैसेंजर ट्रेन के कैंसिल रहने से रेलयात्रियों को हुई परेशानी

जमालपुर. जमालपुर से होकर चलने वाली तीन लोकल पैसेंजर ट्रेन सोमवार को कैंसिल कर दिया गया. ट्रेनों के कैंसिल किये जाने के कारण लोकल रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया गया कि ट्रेन के रैक में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो जाने के कारण तीनों ट्रेनों को अंतिम समय में कैंसिल कर दिया गया.

बताया गया कि जमालपुर से किऊल जाने वाली 63423 अप जमालपुर किऊल मेमू पैसेंजर ट्रेन को सबसे पहले कैंसिल किया गया. यह ट्रेन जमालपुर से अपराह्न 12;25 बजे किऊल के लिए रवाना होती है और अपराह्न 13:50 बजे किऊल पहुंच जाती है. फिर यही ट्रेन 73424 डाउन मेमू पैसेंजर ट्रेन बनकर किऊल से अपराह्न 14:20 बजे जमालपुर के लिए रवाना होती है और 15:50 बजे जमालपुर पहुंच जाती है. इतना ही नहीं यही रैक 63432 डाउन जमालपुर साहिबगंज मेमू पैसेंजर ट्रेन बनकर संध्या 16:07 बजे साहिबगंज के लिए रवाना होती है और रात्रि 21:10 बजे साहिबगंज पहुंच जाती है.

कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि एक ही रैक से इन तीनों ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. सोमवार को इस रैक में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन को कैंसिल किया गया. रैक की तकनीकी बाधा को यहां के कैरिज एंड वैगन के कर्मचारियों द्वारा दूर किया जा रहा है. तकनीकी बाधा दूर किए जाने के बाद इस रैक का इस्तेमाल किया जायेगा.

डायवर्टेड रूट से आज चलेगी कई ट्रेन

जमालपुर.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे में लिमिटेड हाइट सबवे कार्य को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिवराम मांझी ने दी. उन्होंने बताया कि दानापुर डिवीजन अंतर्गत नवादा और तिलैया रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से संध्या 17:30 बजे तक 8 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इसके कारण इस रेल खंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 63387 अप जमालपुर गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को लखीसराय-नवादा-मानपुर के मूल रूट के बजाय डायवर्टेड रूट शेखपुरा-बिहार शरीफ-राजगीर तिलैया के रास्ते चलाया जायेगा. इसी प्रकार 13024 डाउन गया हावड़ा एक्सप्रेस भी मंगलवार को वजीरगंज शेखपुरा किऊल के अपने मूल रूट के बजाय गया जहानाबाद पटना और किऊल के रास्ते जमालपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार 15619 डाउन गया कामाख्या एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित रूप तिलैया शेखपुरा किऊल के बजाय डायवर्टेड रूट गया-जहानाबाद-पटना किऊल के रास्ते चलेगी. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 63388 डाउन गया जमालपुर मेमू ट्रेन को गया से मंगलवार को 2 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जायेगा अर्थात यह ट्रेन गया से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से गंतव्य के लिए रवाना होगी.

हावड़ा राजगीर समर स्पेशल का हुआ विलंब से परिचालन

जमालपुर

. हावड़ा राजगीर हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन लगातार विलंब से हो रहा है. पिछले दिनों की तरह ही सोमवार को भी यह ट्रेन लगभग दो घंटे विलंब से चली. बताया गया है कि 03029 अप हावड़ा राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:43 बजे के बजाय 9:26 बजे जमालपुर पहुंची. इतना ही नहीं रविवार की संध्या अपने निर्धारित समय 18:10 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 03030 डाउन राजगीर हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटा 16 मिनट लेट से चलकर मध्य रात्रि 22 26 बजे पहुंची थी. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ 13031 अप हावड़ा जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:55 बजे के बजाय 2:32 बजे जमालपुर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >