माता-पिता हमें पढ़ाओ, चलकर स्कूल नाम लिखाओ... से अभिभावक हुए जागरूक

खड़गपुर प्रखंड में चल रहे नामांकन सह विद्यालय चलो अभियान को आशातीत सफलता मिल रही है. इस अभियान के तहत शुक्रवार को 6 से 14 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गांव-गांव में जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी.

नामांकन अभियान को मिली आशातीत सफलता, गांव-गांव गूंजा शिक्षा के नारे हवेली खड़गपुर. खड़गपुर प्रखंड में चल रहे नामांकन सह विद्यालय चलो अभियान को आशातीत सफलता मिल रही है. इस अभियान के तहत शुक्रवार को 6 से 14 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गांव-गांव में जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. मध्य विद्यालय भलुआकोल से निकाली गयी प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने “माता-पिता हमें पढ़ाओ, चलकर स्कूल नाम लिखाओ” जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया और शिक्षा का अलख जगाया. प्रधानाध्यापक कपिलदेव कुमार ने बताया कि विशेष नामांकन अभियान से अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन 5-6 नये बच्चों का नामांकन हो रहा है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है. प्रभात फेरी के दौरान रमनकाबाद पूर्वी पंचायत के मुखिया द्वारिका प्रसाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे अभिभावक जागरूक होंगे और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे. साथ ही अनामांकित बच्चों का भी नामांकन सुनिश्चित होगा. इससे पूर्व विद्यालय परिसर से सैकड़ों बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा सेवकों ने ढोलक, झाल, केशियों एवं साउंड सिस्टम के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली. मौके पर शिक्षक ज्वाला प्रसाद सिंह, माधुरी कुमारी, शिव गौतम कुमार, शिक्षा सेवक सत्यदेव कुमार सहित रसोइया उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >