भाजपा के स्थापनाकाल से वर्तमान समय तक के विकास यात्रा पर हुई चर्चा

भाजपा की ओर से शनिवार को तारापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया.

तारापुर. भाजपा की ओर से शनिवार को तारापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास, ओम प्रकाश ठाकुर, संतोष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास, शंभू शरण चौधरी, युवा अध्यक्ष गौतम राज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा पांच सत्रों में विभाजित रही. प्रथम सत्र में पार्टी के जिला महामंत्री रजनीश कुमार झा ने सोशल मीडिया पर विभिन्न गतिविधियों और उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी. दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा पर चर्चा करते हुए संगठन की स्थिति और अबतक की प्रगति को बिंदुवार रखा. तृतीय सत्र में पार्टी नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने वैचारिक प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला. चौथे सत्र में भाजपा की कार्य पद्धति और संगठनात्मक कार्यशैली की जानकारी दी गयी. पांचवें सत्र को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्यूटी विश्वास ने भाजपा के कार्य विस्तार की दृष्टि और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार सिंह ने किया. मौके पर नगर महामंत्री रोमित राज, नगर मंत्री हेमलता देवी, सीमा भारती, नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार साह, प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार, महेश पासवान, मुकेश दास, विजय सक्सेना सहित नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >