चिकित्सक से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवा बाधित, हिरासत में युवक

अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में शुक्रवार की सुबह एक रोगी के परिजनों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

हवेली खड़गपुर. अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में शुक्रवार की सुबह एक रोगी के परिजनों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. जिससे आक्रोशित चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए ओपीडी सेवा को दो घंटे के लिए बाधित कर दिया, जबकि आपातकालीन सेवा जारी रही. वहीं सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि नगर क्षेत्र के रोशन टोला निवासी मो बशीर खान का पुत्र शाहबाज खान को बुखार था और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया और दवा लेने की सलाह दी. इस दौरान मरीज शाहबाज ने रोजा होने का हवाला देते हुए टैबलेट लेने से इनकार किया, जिसके बाद चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन दिया. इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद तक जब बुखार नहीं उतरा तो परिजन दुबारा इंजेक्शन देने का दबाव बनाने लगे. चिकित्सक ने परिजनों को धैर्य रखने को कहा और आवश्यकता अनुसार इंजेक्शन दोहराया. इसी बीच परिजन आक्रोशित हो गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे उलझ पड़े. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परिजनों ने चिकित्सक डॉ अनुज कुमार के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए. घटना के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी और अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग करने लगे. इधर घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इधर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. मारपीट करने के आरोपी शाहबाज खान को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक अन्य सहयोगी का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >