शराब के साथ एक तस्कर व 13 शराबी गिरफ्तार

शराब के साथ एक तस्कर व 13 शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ एक तस्कर व 13 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला से पुरानी बाजार वार्ड नंबर 12 निवासी सुनील कुमार यादव को छह लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट से वार्ड नंबर 21 गोसांई टोला निवासी गरीब पंडित, विकाश कुमार, मोनू कुमार व वार्ड नंबर 25 निवासी खोपड़ी मांझी के पुत्र बेगू मांझी, कजरा से धनौरी निवासी महेंद्र साव के पुत्र शंभु साव, सहमालपुर निवासी धोबी मंडल के पुत्र अशोक मंडल व योगेंद्र राम के पुत्र दिनेश राम, सूर्यगढ़ा से कटेहर निवासी मो मकसूद, ताराउद्दीन, पीरीबाजार महिसोनी से वार्ड नंबर नौ निवासी सुबोध दास व बड़हिया से रमेश खडिया के पुत्र जोसेफ खडिया व लखन मांझी के पुत्र मनेश मांझी शराब पीने के आरोप में पकड़ा. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >