मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 17 जनवरी से 27 केंद्रों पर चल रही है. जिसके चौथे दिन की परीक्षा गुरूवार ली गयी. जिसमें कुल 18,928 परीक्षार्थियों में 18,508 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 420 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान कोशी कॉलेज खगड़िया केंद्र से कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. स्नातक सेमेस्टर-1 के चौथे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुयी. जिसमें एमआईसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय प्राणी विज्ञान, रसायनशास्त्र, गणित, भौतिकी, जंतु विज्ञान, एचआरएम, ग्रामीण अर्थशास्त्र,अर्थशास्त्र तथा भूगोल विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 8,462 परीक्षार्थियों में 8,237 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 225 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच, बांग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 10,466 परीक्षार्थियों में 10,271 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 195 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान कोशी कॉलेज, खगड़िया से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. इधर अब पांचवे दिन की परीक्षा 24 जनवरी शनिवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, संगीत, पाली, समाजशास्त्र, उर्दू तथा आईआरपीएम विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी के ग्रुप-डी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा संस्कृत की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
