सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान सजाने वालों को नोटिस

जगह खाली करने का दिया निर्देश

प्रतिनिधि, संग्रामपुर. नगर पंचायत संग्रामपुर के आंबेडकर चौक के समीप यात्री शेड के आगे सब्जी विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. इससे सड़क संकरी हो गयी है. इसके कारण रोजाना आंबेडकर चौक के समीप जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे देखते हुए अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने सोमवार को आंबेडकर चौक के समीप के सब्जी विक्रेताओं को नोटिस किया और सात दिनों के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. अंचलाधिकारी ने कहा कि संग्रामपुर के आंबेडकर चौक के समीप सब्जी का दुकान लगाने से यातायात में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. इसके कारण वाहन चालकों साथ ही राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा है कि सात दिनों के अंदर सब्जी की दुकान सड़क किनारे से हटा लें. अन्यथा बाध्य होकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से बलपूर्वक अतिक्रमण को हटाया जाएगा. इधर अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल को सराहा है और कहा है कि इससे यातायात सुलभ होगी. खासकर जाम की समस्या से निजात मिलेगी. वहीं नोटिस जारी होने के बाद सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >