हवेली खड़गपुर के मध्य विद्यालय कैथी में नवोदय चयन परीक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

हवेली खड़गपुर के मध्य विद्यालय कैथी में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 को लेकर छात्रों के लिए मार्गदर्शन और मॉडल परीक्षा का आयोजन किया गया।

Navodaya Selection Exam 2027: हवेली खड़गपुर (मुंगेर). जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से मंगलवार को गति निर्धारक कार्यक्रम के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय कैथी में चयन परीक्षा-2027 को लेकर जागरूकता सह मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा के स्वरूप, आवेदन प्रक्रिया और बेहतर तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. नवोदय विद्यालय समिति की मार्गदर्शिका के अनुसार विद्यार्थियों के लिए मॉडल परीक्षा भी आयोजित की गयी.

चयन परीक्षा के स्वरूप की दी जानकारी

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक केसी कुमार ने विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के प्रश्न-पत्र के स्वरूप और परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में कुल 100 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक होते हैं.उन्होंने कहा कि गति निर्धारक कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा की प्रक्रिया, प्रश्न-पत्र के स्वरूप और आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराना है. इसके माध्यम से विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

मॉडल प्रश्न-पत्र के जरिए समझाई परीक्षा की तैयारी

शिक्षक रंजीत कुमार ने विद्यार्थियों को मॉडल प्रश्न-पत्र के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया. उन्होंने प्रश्नों को हल करने की रणनीति और परीक्षा के दौरान समय का बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी.वहीं नीरज कुमार एवं केसी कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और परीक्षा की बेहतर तैयारी से जुड़े उपयोगी टिप्स दिए. शिक्षकों ने कहा कि चयन परीक्षा में सफलता के लिए पाठ्यक्रम की सही समझ के साथ निरंतर अभ्यास और समय का उचित प्रबंधन जरूरी है.

नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास पर जोर

जेएनवी के प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशन तथा विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारियों और शिक्षकों के सहयोग से इस वर्ष भी निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और सतत परिश्रम के साथ चयन परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षक और काफी संख्या में विद्यार्थी रहे मौजूद

Navodaya Selection Exam 2027: कार्यक्रम में मध्य विद्यालय कैथी के प्रधानाध्यापक विजेश कुमार, शिक्षिका अभिलाषा प्रियदर्शिनी, कविता कुमारी, सुमन कुमारी एवं गरीब सर समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 2130 करोड़ से बदलेगी बिहार के इन 3 पर्यटन स्थलों की तस्वीर, जानिए सरकार का मेगा प्लान

25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >