ट्राई ब्रेकर में नरकटियागंज ने बेगूसराय को फाईनल में पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

नरकटियागंज और बेगूसराय की खिलाड़ियों ने लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले किए. दर्शकों को पूरे मैच के दौरान तेज गति, शानदार पासिंग और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया.

धराहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रविवार को नरकटियागंज और बेगूसराय के बीच फाईनल मैच बेहद रोमांचक रहा. निर्धारित समय तक दोनों टीमे 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं. जिसके बाद मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर (पेनाल्टी शूटआउट) से किया गया. इसमें नरकटियागंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेगूसराय को 3-1 से फाईनल मैंच में पराजित कर जीत अपने नाम कर ली. मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि जदयू जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सुधाकर सिंह एवं लक्ष्मीकांत सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. सीटी बजते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन शुरू कर दिया. नरकटियागंज और बेगूसराय की खिलाड़ियों ने लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले किए. दर्शकों को पूरे मैच के दौरान तेज गति, शानदार पासिंग और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. निर्धारित समय समाप्त होने तक जब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, तब मैच का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया. पेनाल्टी शूटआउट में नरकटियागंज की खिलाड़ियों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जबकि बेगूसराय की टीम मौके भुनाने में सफल नहीं हो सकी. अंततः नरकटियागंज ने 3-1 से फाईनल मैंच मेें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. रनर व वीनर टीम को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने शिल्ड प्रदान किया. वहीं विजेता टीम नरकटियागंज की जर्सी नम्बर 10 के खिलाडी़ लक्की कुमारी को बेस्ट आंफ टूनामेंट का खिताब स्मार्ट टीवी देकर पुरस्कृत किया. इस दौरान गांधी मैदान में खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही. मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, रजत सिंह, सचिव नीरज सिंह, संजीव सिंह सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >