मध्य विद्यालय खगरोन से बाजा सेट की चोरी

टेटिया बंबर प्रखंड के मवि खगरोन में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कार्यालय के दरवाजा का ताला तोड़कर बाजा सेट की चोरी कर ली.

मुंगेर. टेटिया बंबर प्रखंड के मवि खगरोन में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कार्यालय के दरवाजा का ताला तोड़कर बाजा सेट की चोरी कर ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी ने बताया कि गर्मी छुट्टी चल रही है. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि विद्यालय के कार्यालय का ताला टूटा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर जब वह विद्यालय पहुंची तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था, लेकिन अंदर बाजा सेट नहीं था. जिसकी चोरी चोरों ने कर ली थी. उन्होंने बताया कि एक महीना पहले भी चोर ने विद्यालय के कमरे के ताला को तोड़कर पंखा चोरी कर लिया था. उन्होंने हरपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. ———— घर के आगे खड़ी बाइक की चोरी मुंगेर. हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड गांव से एक घर के आगे खड़ी एक अपाची बाइक की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. पीड़ित परितोष कुमार ने इसको लेकर थाने में लिखित शिकायत किया है. हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शिवकुंड निवासी परितोष कुमार ने अपने लाल रंग का अपाची मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 08 एम- 7027 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >