मुंगेर में पुलिस अफसर की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Munger: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है.

Munger: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने शनिवार शाम खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पति के सर्विस रिवॉल्वर से सीने में गोली चलाई. घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने क्या बताया

जानकारी मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक जांच दल को भी बुलाया गया है, ताकि हर पहलू से घटना की पड़ताल की जा सके. पुलिस के मुताबिक, मधु कुमारी अपने पति के साथ सफियासराय में किराये के मकान में रहती थीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है मामला

शुरूआती जांच में सामने आया है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. हालांकि दोपहर तक मामला शांत हो गया था. इसके बाद शाम में अचानक यह घटना हो गई. पुलिस का कहना है कि चूंकि मामला सर्विस रिवॉल्वर से जुड़ा है, इसलिए इसे गंभीरता से जांचा जा रहा है.

मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: क्या है पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्तों का सच? जेडीयू नेता संजय झा ने खोला राज

बिहार में सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, सरकार ने जारी आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >