सदर अस्पताल मुंगेर में आज का ओपीडी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

Munger Sadar OPD: फिजिशियन, हड्डी, महिला, नेत्र, ईएनटी, दंत समेत सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती, इमरजेंसी सेवा रहेगी नियमित

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Sadar OPD: सदर अस्पताल मुंगेर ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और विभिन्न विभागों का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल में सुबह और शाम दोनों पालियों में ओपीडी संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी, आईसीयू, एसएनसीयू और प्रसव केंद्र में नियमित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

फिजिशियन, हड्डी और महिला ओपीडी का समय

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हर्षवर्धन तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ प्रमिला मरीजों का उपचार करेंगी. हड्डी रोग विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.महिला रोग विभाग में डॉ अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगी.

नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध

नेत्र एवं ईएनटी विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनुराग तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रेयान अपनी सेवाएं देंगे.दंत विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पुतुल कुमारी तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ रौनक मरीजों का उपचार करेंगे.

पीकू वार्ड, एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा

Munger Sadar OPD: पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ शशांक कुमार की ड्यूटी रहेगी. इमरजेंसी एवं आईसीयू में इसी अवधि में डॉ बीएन सिंह मरीजों की देखभाल करेंगे.

प्रसव केंद्र और वार्ड राउंड की व्यवस्था

प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ स्मृति सिंह की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं वार्ड राउंड के लिए डॉ हेमंत कपूर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक भर्ती मरीजों का निरीक्षण करेंगे.

ALSO READ: मुंगेर विश्वविद्यालय में ‘भ्रष्टाचार का भूत भगाओ’ अभियान, सीनेट-सिंडिकेट सदस्यों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >