मुंगेर में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, यहां देखें पूरी जानकारी

Munger Sadar Hospital OPD Update: फिजिशियन से लेकर महिला, हड्डी और इमरजेंसी तक की सेवाएं आज उपलब्ध, अस्पताल जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

Munger Sadar Hospital OPD Update : मुंगेर सदर अस्पताल में शनिवार को विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी ओपीडी रोस्टर के अनुसार फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, ईएनटी, दंत, महिला रोग और इमरजेंसी समेत कई विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. ऐसे में मरीज घर से निकलने से पहले संबंधित विभाग और डॉक्टरों की जानकारी लेकर आसानी से अपना इलाज करा सकते हैं.

फिजिशियन और हड्डी विभाग में दो पालियों में इलाज

फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ असीम मरीजों को देखेंगे, जबकि शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ शशिशेखर ओपीडी में मौजूद रहेंगे.

हड्डी विभाग में डॉ निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी हड्डी विभाग की सेवाएं जारी रहेंगी.

नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी सुविधा

नेत्र एवं ईएनटी विभाग में डॉ किष्टो की ड्यूटी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय की गयी है. शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी.

दंत विभाग में डॉ रौनक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दांत से जुड़ी समस्याओं के लिए आने वाले मरीजों को नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही हैं.

महिला ओपीडी और प्रसव केंद्र में विशेष व्यवस्था

महिला रोग विभाग में डॉ निधि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखेंगी. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक भी महिला ओपीडी की सेवा उपलब्ध रहेगी.

प्रसव केंद्र में डॉ अर्चना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगी. गर्भवती महिलाओं और प्रसव संबंधी मरीजों के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गयी है.

इमरजेंसी, पीकू और एसएनसीयू में भी डॉक्टर तैनात

इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ आशीष सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की देखभाल करेंगे. वहीं पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ अजय कुमार बच्चों और नवजात शिशुओं का इलाज करेंगे.

अस्पताल में वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ हर्षवर्धन को दी गयी है.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >