सदर अस्पताल में आज ओपीडी में अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

मुंगेर सदर अस्पताल के ओपीडी में आज उपलब्ध डॉक्टरों की सूची और उनके समय की पूरी जानकारी यहाँ देखें। अपने इलाज के लिए सही समय पर अस्पताल पहुँचें।

कटिहार : सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, दंत और महिला विभाग में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा. ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा.

ओपीडी में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

फिजिशियन विभाग: डॉ. रुपेश कुमार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, जबकि डॉ. प्रमिला और डॉ. शशिधर शाम की पाली में सेवा देंगे.

हड्डी विभाग: डॉ. आशीष सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.

नेत्र विभाग: डॉ. रईस सुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.

दंत विभाग: डॉ. पुतुल कुमारी सुबह की पाली में तथा डॉ. रौनक शाम की पाली में सेवा देंगे.

महिला विभाग: डॉ. अलका सुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी.

अन्य सेवाओं में भी डॉक्टरों की तैनाती

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. पंकज सागर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ. के. रंजन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तैनात रहेंगे. एमसीएच ओटी में डॉ. निधि तथा वार्ड राउंड के लिए डॉ. रमन कुमार की ड्यूटी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >