Munger Sadar Hospital OPD : सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.
इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बीएन सिंह तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. प्रमिला कुमारी मरीजों को देखेंगे. हड्डी रोग विभाग में डॉ. निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
नेत्र रोग विभाग में डॉ. किष्टो तथा दंत विभाग में डॉ. पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगी. महिला रोग विभाग में डॉ. अलका भी दोनों पालियों में अपनी सेवाएं देंगी.
इमरजेंसी और विशेष सेवाएं रहेंगी जारी
अस्पताल में इमरजेंसी एवं आईसीयू की जिम्मेदारी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन संभालेंगे. पीकू वार्ड और एसएनसीयू में इसी अवधि में डॉ. मुकेश नवजात और गंभीर बच्चों की देखभाल करेंगे. प्रसव केंद्र में डॉ. निधि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगी, जबकि वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. रूपेश निभाएंगे.
मौसमी बीमारियों को लेकर रहें सतर्क
बरसात के मौसम में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, डायरिया और संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बुखार, लगातार खांसी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें. समय पर इलाज कराने से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है.
