मुंगेर सदर अस्पताल: ओपीडी का ड्यूटी रोस्टर जारी

मुंगेर सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए आज का OPD डॉक्टर शेड्यूल जारी किया है. विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ दो पालियों में उपलब्ध रहेंगे. आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर सुबह 8 बजे से ही मौजूद हैं.

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों को दो पालियों में तैनात किया गया है. सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक और फिर शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि आपातकालीन व संवेदनशील वार्डों में सुबह 08:00 बजे से ही डॉक्टरों ने मोर्चा संभाल लिया है.

सदर अस्पताल मुंगेर: आज का ओपीडी एवं वार्ड शेड्यूल

विभागचिकित्सक का नामसमय (शिफ्ट)
फिजिशियनडॉ. हेमंत कपूर, डॉ. शशिधर, डॉ. प्रमिला कुमारीसुबह 09:00 से अपराह्न 02:00 / शाम 04:00 से शाम 06:00
हड्डी रोगडॉ. आशीषसुबह 09:00 से अपराह्न 02:00 / शाम 04:00 से शाम 06:00
नेत्र रोगडॉ. रईससुबह 09:00 से अपराह्न 02:00 / शाम 04:00 से शाम 06:00
दंत रोगडॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. रौनकसुबह 09:00 से अपराह्न 02:00 / शाम 04:00 से शाम 06:00
महिला रोगडॉ. गुलनाजसुबह 09:00 से अपराह्न 02:00 / शाम 04:00 से शाम 06:00

इनडोर वार्ड व आपातकालीन सेवाएं (सुबह 8:00 से अपराह्न 2:00 बजे)

  • पीकू वार्ड व एसएनसीयू: डॉ. रौशन
  • इमरजेंसी व आईसीयू: डॉ. अनुराग
  • प्रसव केंद्र: डॉ. स्मृति
  • वार्ड राउंड: डॉ. असीम

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रोस्टर के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को ससमय समुचित इलाज मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >