मुंगेर : सदर अस्पताल मुंगेर में आज सामान्य ओपीडी सेवा की स्थिति अलग हो सकती है, लेकिन गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. इमरजेंसी, पीकू वार्ड और प्रसव केंद्र में अलग-अलग पाली में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे.
इमरजेंसी में तीन पालियों में ड्यूटी
सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. रूपेश कुमार इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहेंगे. अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. असीम कुमार और रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. आशीष मरीजों का उपचार करेंगे.
पीकू वार्ड में भी डॉक्टरों की तैनाती
पीकू वार्ड में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. शशांक कुमार, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. रमन तथा रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. मुकेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
प्रसव केंद्र में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा
प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक डॉ. नेहा, अपराह्न 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. निधि और रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ. अलका ड्यूटी पर रहेंगी.
