मुंगेर मंडी में शुक्रवार को भी खाद्यान्न-दलहन के भाव स्थिर, अगले सप्ताह तेजी के संकेत

Munger Mandi Rate: गेहूं 2700 रुपये और अरहर 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक, डीजल महंगा होने पर बढ़ सकते हैं अनाज और तेल के दाम

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Mandi Rate: मुंगेर अनाज मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के भाव में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया. कारोबारियों के अनुसार पिछले चार दिनों से बाजार पूरी तरह स्थिर बना हुआ है. हालांकि परिवहन लागत बढ़ने और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि को देखते हुए अगले सप्ताह बाजार में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है.

गेहूं, मक्का और चावल के दाम स्थिर

शुक्रवार को मंडी में गेहूं 2400 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. मक्का का भाव 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. चावल मंसूरी 3200 से 3400 रुपये तथा अरवा मोटा 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ. वहीं बासमती चावल का अधिकतम भाव 12000 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

दलहन बाजार में भी नहीं दिखी हलचल

दलहन बाजार में मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रही. मूंग दाल 11000 से 12000 रुपये तथा अरहर दाल 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकी. चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर स्थिर रही.

सरसों और तेल के दाम जस के तस

Munger Mandi Rate: तिलहन बाजार में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका. सरसों तेल के 15 लीटर टिन का मूल्य 2070 से 2470 रुपये के बीच दर्ज किया गया.

अगले सप्ताह बढ़ सकते हैं दाम

मंडी कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल सरकारी खरीद और सीमित आवक के कारण बाजार संतुलित बना हुआ है. लेकिन यदि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं और परिवहन लागत में इजाफा होता है तो अगले एक सप्ताह में गेहूं, चावल, दाल और खाद्य तेल की कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल उपभोक्ताओं को स्थिर कीमतों का लाभ मिल रहा है.

ALSO READ: महान नदी पर पुल निर्माण तीन माह से ठप, बरसात में डायवर्जन बहने का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >