बिहार के मुंगेर में नहाने गए दो युवक गंगा में डूबे, मामा के घर आया था सत्यम, खोज रहे गोताखोर

Bihar News: बिहार के मुंगेर में गंगा स्नान करने दो युवक गहरे पानी में जाकर डूब गए. दोनों की खोज के लिए गोताखोर लगे हुए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बिहार के मुंगेर में दो युवक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए. जिले के हेमजापुर थाना अंतर्गत शिवकुंड गांव से सटे गंगा नदी में दोनों स्नान करने पहुंचे थे. शनिवार की सुबह स्नान करने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में जाने से डूब गये. सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम द्वारा शव की तलाश की जा रही है. लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हो पाया है.

स्नान करने गंगा तट पहुंचे, गहरे पानी में डूबे दोनों युवक

खबर लिखे जाने तक दोनों की खोज जारी थी. मौके पर धरहरा के अंचलाधिकारी एवं हेम्जापुर थाने की पुलिस पहुंची है. युवकों को ढूंढा जा रहा है. बताया जाता है कि हेमजापुर थाना अंतर्गत शिवकुंड गांव निवासी मोहन मिश्र का भांजा सत्यम कुमार एवं बिट्टू कुमार शनिवार की सुबह स्नान के लिए शिवकुंड दुर्गा स्थान गंगा घाट गया था. जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में दोनों चले गए.

ALSO READ: सब्जी के लिए पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा और पहुंच गया थाना, बिहार के किशनगंज में सनकी पति की करतूत

मामा के घर आया था सत्यम

गहरे पानी में जाने से दोनों युवक डूब गए. सत्यम कुमार मूल रूप से बांका जिले के धौरी राजपुर गांव का रहने वाला है और वह अपने मामा के घर आया था. घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है. गंगा घाट किनारे लोगों की भीड़ जमा है और टकटकी लगाकर गंगा की ओर परिजन झांक रहे हैं.

गोताखोर की मदद से चल रही खोज

इधर दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही धरहरा के अंचल अधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं हेमजापुर के थानाध्यक्ष नवीन कुमार मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है. इस बीच दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गंगा तट पर परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >