बिहार के इस जिले में बन रहा राज्य का सबसे खूबसूरत मरीन ड्राइव, बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर

Marine Drive In Bihar: मुंगेर में गंगा किनारे बनने वाला मरीन ड्राइव अब आकार लेने लगा है. 83 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से मुंगेर, भागलपुर और आसपास के इलाकों में विकास, पर्यटन और रोजगार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

Marine Drive In Bihar: मुंगेर में गंगा किनारे बनने वाला मरीन ड्राइव यानी गंगा पथवे अब धीरे-धीरे जमीन पर उतरने लगा है. फिलहाल निर्माण कार्य पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पहले चरण में मिट्टी जांच और अन्य शुरुआती काम तेजी से किए जा रहे हैं.

यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुंगेर के सफियाबाद हेरूदियारा से शुरू होकर सुल्तानगंज और फिर भागलपुर के सबौर तक जाएगी. इसके पूरा होने के बाद मुंगेर और आसपास के जिलों में विकास की नई तस्वीर देखने को मिल सकती है.

83 किलोमीटर लंबा होगा गंगा पथवे

गंगा पथवे परियोजना की कुल लंबाई करीब 83 किलोमीटर होगी. पहले चरण में सफियाबाद हेरूदियारा से बरियारपुर और घोरघट होते हुए सुल्तानगंज तक लगभग 42 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी. वहीं दूसरे चरण में सुल्तानगंज से भागलपुर और सबौर तक करीब 40.80 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव तैयार होगा. यह बिहार की पहली ऐसी सड़क परियोजना होगी, जिसे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है.

एलिवेटेड सड़क और अंडरपास की सुविधा

पहले चरण में बनने वाले गंगा पथ में 29 किलोमीटर से अधिक एटग्रेड सड़क और करीब 13 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क होगी. इसके अलावा 14 छोटे और 13 बड़े व्हीकल अंडरपास बनाए जाएंगे. परियोजना में दो टोल प्लाजा, गंगा किनारे 16 घाटों का सौंदर्यीकरण और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे. इससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी.

बरसात के बाद तेज होगा निर्माण कार्य

हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर पहुंचकर गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की थी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात खत्म होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि परियोजना तय समय में पूरी हो सके.

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गंगा मरीन ड्राइव सिर्फ सड़क परियोजना नहीं होगी, बल्कि यह इलाके की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देगी. सड़क बनने के बाद आसपास होटल, फूड स्टॉल, दुकानें और छोटे व्यवसाय तेजी से बढ़ सकते हैं.

इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. लोग गंगा किनारे घूमने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंच सकेंगे. साथ ही घाटों के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वाले जान लें नए नियम, नहीं तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना, जानिए सरकार का मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >