टेलीमेडिसिन में टॉप-7 से बाहर हुआ मुंगेर

नौवें स्थान पर लुढ़का जिला

मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजना टेलीमेडिसिन का फरवरी माह का रिपोर्ट कार्ड जारी होते ही मुंगेर की रैंकिंग और नीचे चली गयी. जो जिला अब तक टॉप-3 में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करता था, वह इस बार सीधे टॉप-7 की सूची से बाहर होकर 9वें स्थान पर पहुंच गया है. जारी रैंकिंग में पहले स्थान पर गोपालगंज, दूसरे पर कैमूर, तीसरे पर सीतामढ़ी, चौथे पर पटना, पांचवें पर वैशाली है.

धरहरा की गड़बड़ी का पड़ा सीधा असर

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड में फर्जी टेलीमेडिसिन एंट्री का मामला सामने आने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई थी. इसके बाद से हेमजापुर व मोहनपुर समेत कई केंद्रों से टेलीमेडिसिन की नियमित रिपोर्टिंग ठप है. इतना ही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा अंतर्गत हैल्थ एंड वेलनेथ सेंटर गोविंदपुर में पिछले छह माह से टेलीमेडिसिन सेवा पूरी तरह बंद है. लगातार मॉनिटरिंग के अभाव और जमीनी स्तर पर अनुश्रवण की कमजोरी का सीधा असर जिले के आंकड़ों पर पड़ा है. बताया जाता है कि जिला स्वास्थ्य समिति में टेलीमेडिसिन रिपोर्ट पर कमांड रखने के लिए एक पूरी टीम कार्यरत है. लेकिन रैंकिंग में आयी यह गिरावट संकेत दे रही है कि बैठकें कागजों तक सीमित है. फील्ड में निगरानी और जवाबदेही की कमी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >