मुंगेर डबल मर्डर का शूटर बबलू मंडल तारापुर से गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी जेल में

Munger Double Murder: मुंगेर के बांक मोड़ डबल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य शूटर बबलू मंडल को तारापुर से गिरफ्तार किया. उसने आठ लाख की सुपारी लेकर मंजीत मंडल और उसके चालक की हत्या करने की बात कबूल की. पुलिस ने उससे दूसरे फरार शूटर की पहचान भी उजागर कराई और तलाश तेज कर दी है.

Munger Double Murder: मुंगेर के बांक मोड़ पर हुए दोहरे हत्याकांड के एक साल बाद मुख्य शूटर शामपुर थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला नाकी निवासी बबलू मंडल उर्फ बबलू कुमार को तारापुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसने न सिर्फ डर्बल मर्डर में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि आठ लाख में हत्याकांड की सुपारी लेने की बात भी कबूल किया. हालांकि डर्बल मर्डर में शामिल दूसरा शूटर अब भी फरार चल रहा है. जबकि इस दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार 10 नामजद व अप्राथमिकी अभियुक्त में से कईयों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है.

एसपी ने घटनाक्रम बताया

पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को अपराधियों ने बांक मोड़ के समीप कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मंजीत मंडल एवं उसके चालक की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो शूटरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस को सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड में शामिल शामपुर थाना क्षेत्रके कुशवाहा टोला निवासी निरंजन मंडल का पुत्र बब्लू मंडल उर्फ बब्लू कुमार रक्षाबंधन को लेकरअपनी पत्नी के साथ तारापुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव आया हुआ है.

एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने तारापुर थाना के सहयोग से खैरा स्थित उसके ससुराल में छापेमारी कर बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया. उसने घटना में शामिल दूसरे शूटरों के पहचान का भी खुलासा किया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

आठ लाख की सुपारी, चार लाख में काम तमाम

एसपी ने बताया कि पुलिस डर्बल मर्डर कांड का पहले ही खुलासा कर चुकी है कि कुख्यात अपराधी पवन मंडल ने अपने सहयोगी के माध्यम से शुटरों को सुपारी देकर मंजीत व उसके चालक की हत्या करायी है. इस मामले में अब तक 10 नामजद एवं अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है.

गिरफ्तार शूटर बबलू ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने आठ में मंजीत की हत्या की सुपारी ली थी. सुपारी का चार लाख रूपया भी अभिषेक मिश्रा और नवीन तांती ने उसे उपलब्घ कराया था. जिसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी शूटर के साथ मिलकर मंजीत व उसके चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मुंगेर और लखीसराय में दे चुका है सुपारी लेकर हत्याकांड को अंजाम

एसपी ने बताया कि बबलू मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसने मुंगेर और लखीसराय में फरौती व पैसा के लिए कई हत्याकांड को अंजाम दिया है. जिले के थानों एवं लखीसराय जिले में उसने पैसा लेकर हत्या की घटना कारित की है. उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में 10 नामजद एवं अप्राथमिकी अभियुक्त को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और हत्याकांड के पीछे के कारणों का भी खुलासा कर चुकी है.

हत्याकांड को अंजाम दिलवाने वाला कुख्यात अपराधी पवन मंडल को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है. शूटर बबलू ने जिस अभिषेक व नवीन तांती से सुपारी की राशि लेने के बात पुलिस के समक्ष स्वीकार कहया गया, आज उस दोनों के आलवे कईयों को कमजोर साक्ष्य के अभाव में न्यायालय से जमानत मिल चुकी है.

इसे भी पढ़ें: टिफिन बॉक्स में किसान से 20000 लेते धराये राजस्व कर्मचारी, औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >