बीएड 2024-26 सत्र के उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब दीक्षांत समारोह के लिए कर सकेंगे आवेदन

Munger Convocation: तीसरा दीक्षांत समारोह भले ही स्थगित हुआ, लेकिन आवेदन का मिला एक और मौका, आज तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट

Munger Convocation: मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के स्थगित होने के बाद विद्यार्थियों को राहत मिली है. विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. इस बीच 2024-26 बीएड पार्ट-2 का परिणाम भी जारी कर दिया गया है, जिससे इस सत्र के उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन कर सकेंगे.

बीएड पार्ट-2 के सफल विद्यार्थियों को मिला अवसर

विश्वविद्यालय ने गुरुवार को सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-2 का परिणाम जारी किया. इसके बाद इस सत्र के सफल विद्यार्थी भी शुक्रवार तक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है.

दीक्षांत समारोह अगले आदेश तक स्थगित

मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 3 जुलाई को आयोजित होना था, लेकिन इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समारोह की नई तिथि कुलाधिपति कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद घोषित की जाएगी.

पीआरओ ने दी जानकारी

Munger Convocation: मुंगेर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. सूरज कोनार ने बताया कि लोक भवन, पटना से प्राप्त निर्देश के अनुसार कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के समारोह में शामिल नहीं हो पाने के कारण दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है.उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 3 जुलाई कर दी गई है. इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से 2500 रुपये आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन करना होगा.

नयी तिथि की होगी घोषणा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीक्षांत समारोह की नई तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर आवेदन की अवधि भी आगे बढ़ाई जा सकती है.

ALSO READ: महान नदी पर पुल निर्माण तीन माह से ठप, बरसात में डायवर्जन बहने का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >