मुंगेर विधिज्ञ संघ का चुनाव आज, 10 बूथ पर 1571 मतदाता डालेंगे वोट

विधिज्ञ संघ मुंगेर का आम चुनाव वर्ष 2026-2028 शनिवार को विधिज्ञ संघ परिसर में होगा. इसमें 1571 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

अध्यक्ष व महासचिव पद पर 7-7 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

मुंगेर. विधिज्ञ संघ मुंगेर का आम चुनाव वर्ष 2026-2028 शनिवार को विधिज्ञ संघ परिसर में होगा. इसमें 1571 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान की सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकारी कृष्णनंदन सिंह ने बताया कि मतदान सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा. इसके लिए 10 बूथ बनाये गये हैं.

उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी को दंडाधिकारी सहित सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया है. इधर, चुनाव को लेकर शुक्रवार को वकालतखाना में काफी गहमागहमी रही. दर्जनों प्रत्याशी सुबह से शाम तक प्रचार करते नजर आये. विधिज्ञ संघ चुनाव में यूं तो कई पद पर चुनाव हो रहे हैं, लेकिन मुख्य सरगर्मी अध्यक्ष व महासचिव पद के चुनाव को लेकर है. अध्यक्ष पद पर जहां कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं. जिसमें अमर सिन्हा, भागवत प्रसाद, दीपक कुमार गुप्ता, कुमार अवधेश नारायण, मनोज कुमार अरूण, पृथ्वी नाथ केशरी व शशिशेखर सिंह शामिल हैं. वहीं महासचिव पद पर भी सात प्रत्याशी मैदान में हैं. जिसमें विभेष कुमार, चंद्रभानू साहू, महराणा प्रताप, प्रमोद कुमार यादव, राजनीति प्रसाद सिंह, रानी कुमारी व त्रिपुरारी कुमार वर्मा शामिल हैं. विदित हो कि अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर कई ऐसे प्रत्याशी हैं. जो पूर्व में भी विधिज्ञ संघ के कई पदों पर आसीन रह चुके हैं. कोषाध्यक्ष के एक पद के लिये कुल चार उम्मीदवार अनिल कुमार भूषण, ज्योति कुमार, राजकुमार सिंह एवं रामसेवक मंडल चुनाव मैदान में हैं, जबकि अंकेक्षक के दो पद के लिये चार उम्मीदवार अंजनी कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, कमलेश नंदन सिन्हा एवं राकेश कुमार सिन्हा मैदान में हैं. वरिष्ठ सदस्य के पांच पद के लिये 13 तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पद के लिये कुल 16 उम्मीदवार इस चुनाव में शामिल हैं.

उपाध्यक्ष के तीन पद के लिये कुल 10 उम्मीदवार

विधिज्ञ संघ चुनाव में उपाध्यक्ष के लिये कुल तीन पद हैं. इसके लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें अमित कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, अरूण कुमार गुप्ता, भूतेश कुमार, ब्रह्मदेव केशरी, गौरी कुमारी, कमल किशोर प्रसाद, निशिकांत यादव, रामानंद प्रसाद तथा सुनिल कुमार कनौजिया चुनाव मैदान में हैं. इधर, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिये कुल 11 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जिसमें अंजनी कुमार, हिमांशु कूुमार शर्मा, मीता कुमारी, रजनीकांत प्रसाद, रामबहादुर प्रसाद, राणा रंजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, शंभू कुमार सिन्हा, संजय कुमार राम, शिवकुमार शर्मा एवं त्रिभूवन कुमार शामिल हैं, जबकि सहायक सचिव के तीन पद के लिये कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिसमें आशीष कुमार, वरूण कुमार मंडल, फेकन साव, मनीषा सिंह, मृदुला कश्यप, नवीन कुमार, राकेश साह व रामेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >