एमयू व कॉलेजों में आज रहेगा अवकाश

एमयू और उसके कॉलेजों में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह जयंती को लेकर अवकाश रहेगा. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 अप्रैल गुरुवार को वीर कुंवर सिंह जयंती अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय कार्यालय व सभी कॉलेज बंद रहेंगे.

मुंगेर. एमयू और उसके कॉलेजों में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह जयंती को लेकर अवकाश रहेगा. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 23 अप्रैल गुरुवार को वीर कुंवर सिंह जयंती अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय कार्यालय व सभी कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 24 अप्रैल शुक्रवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. हालांकि इसके बाद 25 अप्रैल शनिवार को भी जानकी नवमी को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे.

———————————-

27 अप्रैल से तीन सत्रों में होगा नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा 27 अप्रैल से अपने तीन सत्रों में नामांकन आरंभ करेगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार 27 से 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 के साथ सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 तथा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन लिया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >